Ayushman Bharat कार्ड कैसे बनाएं | Ayushman Card Online Apply 2025 | प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

आइये जानते है Ayushman Bharat card kaise banaye, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ और डाउनलोड करने का तरीका। पूरी जानकारी step-by-step हिंदी में।

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए कोई भी पात्र व्यक्ति देश के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकता है।


Ayushman Bharat Card बनाने के क्या क्या फायदे है

  • ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज
  • सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस सुविधा
  • पहले से मौजूद बीमारियों का भी कवरेज
  • पूरे परिवार के लिए एक ही कार्ड
  • दवाओं, जांच और ऑपरेशन का पूरा खर्च सरकार द्वारा

Ayushman Bharat Card के लिए पात्रता (Eligibility)

आयुष्मान कार्ड केवल उन्हीं परिवारों को मिलता है जो SECC Data (Socio Economic Caste Census) में सूचीबद्ध हैं।
पात्रता जांचने के लिए आप https://pmjay.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

क्या क्या पात्रता मानक है :

  • गरीबी रेखा से नीचे के परिवार
  • ग्रामीण क्षेत्र के असंगठित मजदूर
  • अनुसूचित जाति/जनजाति परिवार
  • बेघर या झुग्गी में रहने वाले परिवार
  • कोई सरकारी नौकरी नहीं करने वाला परिवार

Ayushman Card के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज चहिये

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण

Ayushman Bharat Card Online Apply Kaise Kare (Step-by-Step)

  1. Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 👉 https://pmjay.gov.in
  2. Step 2: “Am I Eligible” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. Step 3: OTP Verify करें और राज्य व जिले का चयन करें।
  4. Step 4: यदि आप पात्र हैं, तो “Apply for Ayushman Card” पर क्लिक करें।
  5. Step 5: आधार कार्ड से OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
  6. Step 6: आवेदन फॉर्म भरें और परिवार के सदस्यों को जोड़ें।
  7. Step 7: सबमिट करने के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी।
  8. Step 8: आपका कार्ड 7–10 दिनों में जनसेवा केंद्र या अस्पताल से डाउनलोड किया जा सकता है।

Ayushman Bharat Card Download कैसे करे

  1. वेबसाइट पर जाएं – https://bis.pmjay.gov.in
  2. लॉगिन करें और “Download Ayushman Card” विकल्प चुनें
  3. आधार या मोबाइल नंबर डालें
  4. OTP Verify करें और PDF Card डाउनलोड करें

Ayushman Card से इलाज कहां करा सकते हैं?

आयुष्मान कार्ड से आप किसी भी Empanelled Hospital (सूचीबद्ध अस्पताल) में मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
आप नजदीकी अस्पताल की सूची यहां देख सकते हैं:
👉 https://hospitals.pmjay.gov.in


Ayushman Bharat Card से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q1. आयुष्मान कार्ड बनाने में कितनी फीस लगती है?
👉 यह पूरी तरह मुफ्त योजना है, इसमें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

Q2. क्या एक बार कार्ड बनने के बाद हर साल रिन्यू करना पड़ता है?
👉 नहीं, यह लाइफटाइम वैध होता है, जब तक आपकी पात्रता बनी रहती है।

Q3. क्या आधार कार्ड जरूरी है?
👉 हां, आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

Q4. क्या निजी अस्पताल में इलाज हो सकता है?
👉 हां, आयुष्मान कार्ड से लिस्टेड निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज किया जा सकता है।

Q5. क्या मैं अपने मोबाइल से खुद कार्ड बना सकता हूं?
👉 हां, आप https://pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर खुद आवेदन कर सकते हैं या CSC केंद्र से भी बना सकते हैं।


आयुष्मान भारत कार्ड गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक जीवनरक्षक योजना है। अगर आप पात्र हैं तो आज ही अपना Ayushman Bharat Card बनवाएं और ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज पाने का लाभ उठाएं।

Kumar Sunil

Kumar Sunil & Digitalseva.Tech की Team एक अनुभवी ब्लॉग राइटिंग टीम है, जो कई वर्षों से ब्लॉग के माध्यम से लोगों तक सरकारी योजनाओं, Government Updates, सरकारी सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल और आसान भाषा में पहुंचाने का कार्य कर रही है। Digitalseva.Tech पर हमारी कोशिश रहती है कि सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी जानकारी पाठकों को आसान भाषा में समझाई जाए, ताकि वे संबंधित योजना, सेवा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी अपडेट को बेहतर तरीके से समझ सकें।

Leave a Reply